java bird care and breeding tips in hindi

जावा फिंच/जावा स्पैरो


जावा इंडोनेशिया बर्ड है जोकि बाली के आइलैंड में रहते है।
यह बर्डस झुंड में रहते है। बाली के लोग ज्यादातर धान/चावल की खेती करते है। और जावा का सबसे पसंदीदा फूड धान/चावल है। जावा धान बहुत चाव से खाते है। जावा बर्ड किसानों द्वारा कि गई चावल की फसलों को बर्बाद कर देते है। जिस वजह से वहां के लोग जावा को पसंद नहीं करते।
जावा स्पैरो मीडियम साइज 5इंच तक होता है।और देखने में खूबसरत होता है। जावा फिंच की चोंच देखने में थोड़ी बड़ी होती है। लेनिक यह किसी को चोट नहीं पहुंचती। जावा बर्ड का इम्यून सिस्टम बहुत ही स्ट्रोंग होता है जिस वजह से यह जल्दी बीमार नहीं पड़ता।
जावा बर्डस बहुत सालों से एक मशहूर केज बर्ड है। जो कि पूरे विश्व में पाले जाने बर्डस में से एक है। 
इस बर्ड की देखभाल करना बहुत ही आसान है जिस कारण जवान और बूढ़े व्यक्ति आसानी से देख रेख कर सकते है।
यह बर्ड अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी मधुर आवाज के कारण भी जाना जाता है। जावा बर्ड में सिर्फ मेल बर्ड ही सिंग करता है। जावा बर्ड को झुंड में रहना पसंद होता है।
इसलिए इन्हे हमेशा ग्रुप्स में ही रखें।


जावा बर्डस को नहाना बहुत पसंद होता है इसलिए बर्डस को नहाने के लिए किसी बर्तन में पानी दे या उसपर वॉटर स्प्रे बोतल से स्प्रे करे।
अभी खरीदे




जावा बर्डस का स्वभाव

जावा शान्त स्वभाव का बर्ड है। जिन्हे आप दूसरे बर्डस के साथ भी रख सकते है जैसे :- ज़ेब्रा फिंच, गाउल्डियन फिंच, बेंगलाइएस फिंच, और दूसरे फिंच ग्रुप्स के साथ आप रख सकते है। अगर आप इन्हे दूसरे बर्डस के साथ रख रहे तो कोशिश करे कि पिंजरे थोड़ा बड़ा हो और सभी को रहने और उड़ने में दिक्कत ना हो।
ब्रीडिंग सीजन में बर्ड थोड़ा एग्रेसिव हो जाता हैं। इसलिए इस टाइम विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।


जावा बर्डस की नसल

नॉर्मली जावा बर्डस में चार प्रकार की नस्ले होती है।
    ■ग्रे या इसे वाइल्ड कलर भी बोलते है।
    ■सिल्वर इसकी आंखे ब्लैक होती है।
    ■ब्राउन/भूरा इसकी आंखे रेड होती है
    ■व्हाइट/एलबिनो भी कहते है। इसमें दो किस्में आती है। एक ब्लैक आई में और दूसरी रेड आई में।



जावा बर्ड के लिए फूड 
अभी खरीदे

    ■वैसे तो हर बर्ड के लिए अलग अलग सीड मिक्स आता है।
आप इन्हे बजिस मिक्स सीड दे सकते है और ऊपर से उसमे धान जरूर एड करे क्यूंकि जावा को धान बहुत ही पसंद है
    ■जावा बर्ड को आप हरे पत्ते वाली सब्जयां जैसे :- पालक, मेथी, धनिया, पुदीना दे सकते है।
    ■फ्रूट्स में आप सेब दे सकते हो।
    ■अंकुरित दालें
    ■उबला अंडा

👇👇👇👇👇👇👇👇👇


जावा बर्डस ब्रीडिंग

    ■ब्रीडिंग के लिए मेल फीमेल कन्फर्म होना जरूरी है।
    ■जावा बर्डस 8 में महीने अडल्ट हो जाते है। 
    ■बेहतर ब्रीडिंग के लिए बर्डस एक साल का होना जरूरी है।
    ■जावा बर्डस को ब्रीडिंग के लिए कम से कम 2×1.5 का केज जरूर दे। 
अभी खरीदे

    ■ब्रीडिंग बॉक्स का साइज कम से कम 5×5 इंच का जरूर दे। 8×8 इंच ज्यादा बेहतर होता है।
    ■जावा बर्डस साल में 3-4 बार ब्रीड कर सकता है।
    ■फीमेल जावा बर्ड 4-8 अंडे दे सकती है।
    ■अंडे देने के बाद फीमेल बर्ड अंडो को 15 दिन तक इनक्यूबेट करती है 15 दिन बाद अंडों में से बच्चे निकालना चालू हो जाते है। 25-30 दिन में बच्चे बॉक्स से बाहर आ जाते है और 40-45 दिन में सेल्फ हो जाते है।
    ■जावा बर्डस का ब्रीडिंग सीजन अगस्त से लेकर दिसंबर तक होता है। और अगर टेंप्रेचर सही रहा तो बर्डस कभी भी ब्रीड कर सकते है।
    ■ज्यादा ठंड और ज्यादर गर्मी में बर्डस से ब्रीड नहीं लेनी चाहिए। 



सप्लीमेंट
अभी खरीदे

जावा बर्डस को हफ्ते में दो दिन मल्टी विटामिन, दो दिन कैल्शियम, और लिवर टॉनिक जरूर दे।

अभी खरीदे

Thanks


Written by Ankit
  

Comments

Popular posts from this blog

How to care molly fish

Top 10 foods for exotic birds in hindi

Top 5 apartment exotic birds you can keep in hindi