keeping single bird care in hindi
सिंगल बर्ड को रखना


बहुत से लोग बर्डस के झुण्ड को रखने के बजाए सिंगल बर्ड को रखना पसंद करते है। क्यूंकि सिंगल बर्ड की देख रेख़ करना बहुत आसान होता है। और खर्चा भी कम आता है। लेकिन यह बर्डस पर भी निर्भर करता है कि आप कोनसा बर्ड रखते हो। कई बार सिंगल बर्ड रखने से बर्ड स्ट्रेस में जा सकता है। सभी बर्ड को सिंगल नहीं रख सकते। क्योंकि हर बर्ड का नेचर अलग अलग होता है। और सबसे महत्वपूर्ण बर्डस को टाइम देना जरूरी है। सिंगल बर्ड समय के साथ साथ आपसे घूल मील जाता है। और सिंगल बर्ड को व्यस्त रखने के लिए आपको एक बड़ा पींजरा और बहुत सारे बर्ड के खिलौने, शीशा देना जरूरी है। ताकि जब आपके पास टाइम ना हो तब बर्ड अपने को व्यस्त रख सके।
Finch/ फिंच
फिंच बर्ड एक शोशल बर्ड है और ग्रुप्स में रहना पसंद करते है।
फिंच बर्डस को हैंड टेम नहीं किया जा सकता। सिंगल रखने पर बर्ड स्ट्रेस में चले जाता है और चांस है कि बर्ड की मृत्यु भी हो सकती है
Budgie/बजी
पूरी दुनिया में बजी बर्डस सबसे ज़्यादा पाले जाने वाले बर्डस में से एक है। बहुत से लोग है जो बर्ड शोखियां तौर पर खरीद तो लेते है लेकिन उनका ध्यान नहीं रखते। वैसे तो थोड़ा सा टाइम देने पर बर्ड हैंड टेम भी किया जा सकता है। बजी को शीशे में देखना बहुत अधिक पसंद होता है इसलिए बजी को शीशा दे। और खेलने के लिए लकड़ी के खिलौने दे। सिंगल बर्ड को टाइम देना जरूरी होता है।
Cocktail/कॉकटेल
कॉकटेल ऐसा बर्ड है जो बर्डस के साथ साथ इंसानों से भी जल्द ही घूल मिल जाता है। एक बार टेम हो जाने के बाद बर्ड कभी आपके कंधे और कभी आपके सिर पर बैठना पसंद करता है। कॉकटेल को चबाना पसंद होता है। इस लिए कॉकटेल को खेलने के लिए लकड़ी के खिलौने जरूर दे।
कॉकटेल को अपने हाथों से खिलाएं जिससे बर्ड जल्द टेम हो सके। बर्ड को ज्यादा से ज्यादा टाइम दे। एक सिंगल बर्ड को टाइम देना जरूरी होता है। बर्ड को कुछ देर के लिए एक बंद कमरे में खुला छोड़ दे। बर्ड को खुले में रहना पसंद होता है।
अभी खरीदे |
Large parrots/बड़े तोते
बड़े तोते में आप cockatoo, Amazon parrot, african grey parrot, रख सकते हो। जो आसानी से टेम होते है और बोल सकते है। यह बर्डस पिंजरे से ज्यादा बाहर रहना पसंद करते है। हालांकि प्राइस में बहुत ही महगें होते है।
सिंगल बर्डस को स्ट्रेस से बचने के लिए उसे टाइम देना जरूरी होता है और साथ में सिंगल बर्डस को बिज़ी रखने के लिए खिलौने और शीशा जरूर दे।
Thanks
Written by Ankit
Comments
Post a Comment