How to take care of Guinea pig in hindi

गिनी पिग की देखभाल कैसे करें

गिनी पिग पूरी दुनिया में बहुत ही लोप्रिय पालतू जीव है। और दिन प्रतिदिन इस की लोक प्रियता बढ़ती जा रही है। और भारत में भी इसे बहुत से लोग रखना पसंद करते है। यह लंबाई में खरगोश से छोटा और चूहे से बड़ा होता है। देखने में बहुत ही प्यारा और क्यूट होता है। गिनी पिग को लाने से पहले एक बार यह डिसाइड करले की आप शोक के तौर पर लाना चाहते है या ब्रीडिंग के लिए अगर आप ब्रीडिंग के लिए लाना चाहते हैं तो आपको बहुत ही केयर करने की जरूर पड़ेगी। और टाइम की भी। और अगर आप ब्रीड नहीं करना चाहते तो 2 मेल या 2 फीमेल ले सकते है। और अगर सिंगल रखने की सोच रहे है तो आपको धोड़ा एक्स्ट्रा टाइम और केयर की जरूरत पड़ेगी।



गिनी पिग का साइज, वेट और उम्र

    ■एक एडल्ट गिनी पिग लंबाई में  6 - 8 इंच तक का हो सकता है।
    ■एक एडल्ट गिनी पिग वेट में 1-1.5 किलो तक हो सकता है।
    ■अगर सब कुछ नार्मल रहा तो गिनी पिग 5-8 साल तक जीवित रह सकता है।


गिनी पिग के लिए फूड

अभी खरीदे

अभी खरीदे

मार्केट में गिनी पिग के लिए बहुत तरह के फूड मिल जाएंगे।
जो कि गिनी पिग की डाइट की जरूरत के हिसाब से इंटरनेशनल ब्रांड द्वारा निर्मित किया जाता है। जिसमे बहुत प्रकार के सीड और नट्स होते है और कुछ में पल्लेट्स होते है।
मार्केट फूड को आपको एक बार ही दे। और आप गिनी पिग को फूड में ग्रीन सब्जियां दे सकते है जैसे:- पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, पालक, मेथी के पत्ते, धनिया के पत्ते, पुदीने के पत्ते, भुट्टा, टमाटर, तरबूज, गाजर, चकुंदर, ब्रोकली, मटर, केला, उबला अंडा कभी कबार, हरी घास, आदि। गिनी पिग में विटामिन सी की बहुत कमी होती है। इसलिए विटामिन सी से भरपूर सब्जी और फल जरूर दे। फल और सब्जी एक बार में उतना ही दे जितना एक बार में खत्म कर सके। जादा टाइम तक रखी सब्जी और फल खराब हो जाता है और बीमारी का कारण बन सकता है।



गिनी पिग के लिए केज
अभी खरीदे


एक जोड़ी गिनी पिग के लिए लगभग 5 फीट का केज काफी है। गिनी पिग को खेलना कूदना बहुत पसंद होता है इस लिए कोशिश करे कि गिनी पिग को खिलौने दे। मार्केट में गिनी पिग के लिए बहुत से खिलौने आसानी से मिल जाते है। गिनी पिग के केज के नीचे सुखी घासे जरूर डाले जिससे आपको केज साफ करने में बहुत ही आसानी होगी। केज की सफाई समय समय पर करते रहे। 
और गीनी पिग के पानी की बोतल लेना ना भूले।
फूड और पानी हमेशा फ्रेश ही दे।



गीनी पिग की ब्रीडिंग

गीनी पिग 3 महीने की उम्र में एडल्ट हो जाते है। एक मेल गिनी पिग 3 महीने की उम्र में आसानी से ब्रीड कर सकता है।
लेकिन फीमेल गिनी पिग  8 महीने की उम्र में जाके परीपक होती है। इससे कम उम्र में ब्रीड करने से फीमेल गिनी पिग की मृत्यु भी हो सकती है। कोशिश करे कि फीमेल गिनी से साल में एक बार ही ब्रीड ले। एक से ज्यादा बार ब्रीड लेने पर फीमेल गिनी की उम्र कम होती है।
फीमेल गिनी एक बार में 1- 8 बच्चे दे सकती है। ज्यादा तर मामलों में 3 बच्चे ही देती है। 

अभी खरीदे



Thanks


Written by Ankit




Comments

Popular posts from this blog

How to care molly fish

Top 10 foods for exotic birds in hindi

Top 5 apartment exotic birds you can keep in hindi